Header Ads

Header ADS

ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज


मुंबई, अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ब्लडी डैडी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। फिल्म 'ब्लडी डैडी' का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लडी डैडी का टीजर जारी किया है। टीजर में शाहिद माफिया की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ सेकेंड तक संजय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है। जिसमें संजय कहते हैं, क्या बकवास हो रहा है। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' को फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।ब्लडी डैडी का प्रीमियर 9 जून को जियो सिनेमा पर किया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.