संगठन की शिकायत सुन कर भौंचक रह गए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष!
नर्मदापुरम।आने वाले 6 माह में सूबे में विधानसभा चुनाव होना है।इसको लेकर कांग्रेस-भाजपा दोनो ने ही मैदानी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है।पिछले दिनो ज़िले के बनखेड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा तो वही भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह को नर्मदापुरम भाजपा में फैले असंतोष को मापने के लिए ज़िला मुख्यालय पर भेजा है।राकेश सिंह ने बुधवार को नर्मदापुरम पहुँच कर पार्टी के चुनिंदा 36 नेताओ की बैठक ली।इस बैठक में जंहा राकेश सिंह ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सूबे में फिर से भाजपा सरकार क्यों ज़रूरी है तो वही राकेश सिंह चुनिंदा भाजपा नेताओ के आवास पर भी मुलाक़ात करने भी पहुँचे।वही सामान्य बैठक के बाद ज़िले के 36 चुनिंदा नेताओ के साथ वन टू वन बातचीत में राकेश सिंह ज़िला संगठन की शिकायत सुन कर भौंचक रह गए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को बताया की कैसे ज़िले भर में भाजपा संगठन सत्ता की धुन पर नाच कर मूल कार्यकर्ताओं का नुक़सान कर रहा है।इस बैठक के दौरान कई वरिष्ठ नेताओ ने ज़िला संगठन के काम काज के प्रति अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए आर्थिक रूप में गंभीर आरोप भी लगाए है।भाजपा सूत्र बताते है की राकेश सिंह ने बहुत गंभीरता से सभी की बात को एक डायरी में नोट कर कहा की वह यह बात भाजपा आलाकमान तक पहुँचाएँगे।
-पेपर कटिंग व लिखित दिए सबूत-
इस वन टू वन बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने राकेश सिंह को समय समय पर संगठन के ख़िलाफ़ छपी पेपर कटिंग व अन्य सबूत भी उपलब्ध करवाए है।सूत्रों की माने तो जिन नेताओ ने पेपर कटिंग के माध्यम से पार्टी संगठन की दुर्गति बताई उन नेताओ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अनौपचारिक चर्चा में कहा की राजधानी से सटे ज़िले में जब भाजपा संगठन का यह हाल है तो फिर दूर के ज़िलों में पार्टी की क्या स्थिति होगी इसको समझा जा सकता है।राकेश सिंह की इस बात पर एक पूर्व ज़िला अध्यक्ष का कहना था की “जब सैंया भए कोतवाल तो क्या डर”के आधार पर नर्मदापुरम ज़िले में भाजपा संगठन काम कर रहा है।
-युवा मोर्चा में बताया पिटाई कांड-
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह से युवा मोर्चा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने मुलाक़ात कर पिछले दिनो युवा मोर्चा का इटारसी पिटाई कांड भी विस्तृत रूप से बताया।इस कांड को सुन कर राकेश सिंह भौंचक रह गए।हमारे सूत्र बताते है की राकेश सिंह ने भी कहा की युवा मोर्चा अध्यक्ष को पीटा गया और उसे पद से हटा भी दिया गया यह तो कांग्रेस की संस्कृति है।युवा मोर्चा नेताओ ने बताया की वह इस बात का विरोध करने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा के पास गए थे।परंतु वंहा से हम सभी को दुत्कार कर भगा दिया गया।इस बात पर भी राकेश सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया है।वही कई वरिष्ठ नेताओ ने सत्ता व संगठन के आर्थिक गठजोड़ के सबूत भी राकेश सिंह को दिए है।
-केंद्र में जाएगी रिपोर्ट-
भाजपा सूत्रों की माने तो राकेश सिंह से खुल कर सत्ता व संगठन की शिकायत इस लिए की गई है।क्योंकि यह रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व पर जाएगी।सूत्र बताते है की प्रदेश भर में इस तरह से घूम रहे भाजपा नेता अपनी रिपोर्ट अजय जामवाल को देंगे।जिसके बाद ज़िलों में सुधार होगा।
Leave a Comment