Google Analytics SP से शादी करेंगे शिक्षामंत्री! - Pipariya Peoples latest News update

SP से शादी करेंगे शिक्षामंत्री!

 


पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. बैंस पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी डॉ. ज्योति यादव से शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों की रजामंदी से हरजोत सिंह बैंस और डॉ. ज्योति यादव का विवाह होने वाला है. इसी माह 25-26 मार्च को हरजोत बैंस और ज्योति यादव की शादी हो सकती है. शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

-कौन है IPS ज्योति यादव-

डॉ. ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और अभी वो मानसा जिले के एसपी के पद पर तैनात हैं।पहले वो लुधियाना में ADCP भी रह चुकी हैं।उनका परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरह वो आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. हरजोत सिंह बैंस के जहां इंस्टाग्राम पर 71 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं आईपीएस ज्योति यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

No comments

Powered by Blogger.