Header Ads

Header ADS

राष्ट्रपति करेंगी धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ

 राष्ट्रपति करेंगी धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ

सातवां धर्म-धम्म सम्मेलन शुक्रवार से यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। पांच मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन 'नए युग में मानववाद का सिद्धांत" विषय पर हो रहा है।



इसका शुभारंभ दोपहर 12.20 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। वह शुक्रवार को ही दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगी। 11: 50 बजे कार्यक्रम स्थल में आने के बाद वहीं से दिल्ली रवाना होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को एक मंच प्रदान करने वाले इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।

No comments

Powered by Blogger.