Google Analytics मानवाधिकार परिषद में भारत की पाकिस्तान को लताड़ - Pipariya Peoples latest News update

मानवाधिकार परिषद में भारत की पाकिस्तान को लताड़

 मानवाधिकार परिषद में भारत की पाकिस्तान को लताड़

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान पर भारत ने पलटवार किया है। भारत ने 'जवाब के अधिकार' (राइट टू रिप्लाई) का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर हमारे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार के लिए इस मंच का दुरुपयोग किया है।


पाकिस्तान की क्रूर नीतियों का खामियाजा भुगत रहे बलूच

भारत ने कहा, "पाकिस्तान के खुद के जांच आयोग को पिछले एक दशक में 'जबरन गायब' किए जाने की 8,463 शिकायतें मिली हैं। बलूच लोगों ने इस क्रूर नीति का खामियाजा भुगता है। छात्रों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों और सामुदायिक नेताओं को राज्य द्वारा नियमित रूप से गायब कर दिया जाता है।" भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी ने कहा, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए धार्मिक आजादी नहीं है। अहमदिया समुदाय को अपनी आस्था का पालन करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.