Header Ads

Header ADS

मनीष सिसोदिया 17 मार्च तक ईडी रिमांड पर

 

: दिल्ली शराब नीति कांड में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका दायर कर मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी। आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई दिल्ली की अदालत ने 21 मार्च तक स्थगित की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।


ईडी ने तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 1 में मनीष सिसोदिया से पूछताछ की थी और गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया के पेशी वारंट के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में आवेदन दिया।

No comments

Powered by Blogger.