Header Ads

Header ADS

खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री चौहान ने उत्साहवर्धन किया

 खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री चौहान ने उत्साहवर्धन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम एवं प्रकाश तरण पुष्कर पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहाँ चल रही कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिताओं को भी देखा। मुख्यमंत्री चौहान सागर जिले के दौरे से भोपाल वापसी पर सीधे तरण पुष्कर और टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे और खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पदक प्रदान किए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी।


मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी खेल की प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री चौहान टी.टी. नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम भी पहुँचे जहाँ उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खेल परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

No comments

Powered by Blogger.