Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

 

मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प का आज 717वां दिन है। मुख्यमंत्री के साथ स्वदीप सिंह भदोरिया तथा मोनिका भदोरिया ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। कुलदीप सिंह भदौरिया, रीता सिंह भदौरिया, एम.एस. भदौरिया और मिथिलेश भदौरिया भी साथ थी। भोपाल की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्पना मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री बृजेश मीना, अशोक मीणा और विजय मीणा साथ थे।


No comments

Powered by Blogger.