Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री की मेहनत पर पानी फेर रहे भाजपा नेता!


भोपाल।सुबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन रात विकास यात्राओ को लेकर काम कर रहे है।अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओ से समय निकाल कर मुख्यमंत्री रोज़ाना विधानसभा वार विकास यात्राओं की जानकारी भी ले रहे है।परंतु इसके उलट प्रदेश के कई हिस्सों में भाजपा नेता ऐसा काम कर रहे है।जिससे मुख्यमंत्री की मेहनत पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है।कुछ जगहों पर विकास यात्राओं में भीड़ एकत्रित करने के लिए भाजपा नेता स्थानीय कलाकारो के डांस का आयोजन भी करवा रहे है।अब सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है।जिसमें महिला कलाकार डांस करती हुई दिख रही है।ऐसे वायरल वीडियो को कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विकास यात्रा पर सवालिया निशान लगा रहे है।

No comments

Powered by Blogger.