Header Ads

Header ADS

VIP कल्चर को हटाने वाली सरकार अब मुख्यमंत्री की पत्नी को देगी भारी सुरक्षा!


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की सुरक्षा में बड़ा इजाफा किया गया है. सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में अब 40 पुलिस सुरक्षाकर्मियों का पहरा रहेगा. पहले गुरप्रीत कौर के साथ 15 पुलिस सुरक्षाकर्मी रहते थे. एडीजीपी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडेय ने यह आदेश जारी है. एडीजीपी ने सभी जिला प्रमुखों को आदेश जारी कर इसकी सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है. वहीं सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर अब कांग्रेस-बीजेपी आप सरकार पर सवाल उठा रही है।विपक्षी नेताओ का कहना है कि आम आदमी पार्टी केवल चुनावी बात करती है परंतु असल में वह सत्ता की पूरी मलाई चखना चाहती है।

No comments

Powered by Blogger.