HEADER ADVERTISEMENT
LATEST NEWS SLIDER
ADVERTISEMENT

15 Feb 2023

वैलेंटाइन मानने गए कपल की समुद्र में डूब कर मौत!

 


मुंबई से गोवा वैलेंटाइन डे मनाए गए कपल की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. दोनों समुद्र तट के इतने करीब आ गए कि वे खुद को संभाल नहीं सके. गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई है. बुधवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि उनका शव सुबह करीब 7 बजे पालोलेम के पास ओरेम बीच पर मिला था. पुलिस ने ये भी बताया कि वे लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ थे. शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए गोवा लेकर आया था, जिसके बाद ये हादसा हो गया. पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कर ली और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने ये भी बताया कि दोनों ने समुद्र की ओर जाने से पहले ड्रिंक की थी.

No comments:

Post a Comment

ADVERTISEMENT