HEADER ADVERTISEMENT
LATEST NEWS SLIDER
ADVERTISEMENT

15 Feb 2023

टीम इंडिया सभी प्रारूपों में बनी नंबर-1

 

भारतीय टीम ने बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर-1 टीम बन गई है। इससे पहले 'मेन इन ब्ल्यू' वनडे और टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शीर्ष स्थान पर काबिज थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय टीम तीनों प्रारूपों में एकसाथ शीर्ष पर काबिज हो।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में नागपुर टेस्ट खत्म हुआ, जिसके बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग जारी हुई। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय टीम के टेस्ट रैंकिंग में 115 रेटिंग है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग अंक है। टेस्ट टीम रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम 106 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड (100 रेटिंग) और दक्षिण अफ्रीका (85) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर जमे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

ADVERTISEMENT