Header Ads

Header ADS

आज विनायक चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चंद्रमा

सनातन धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है और हर माह में बुधवार और चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इन दिनों गणेश पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। फिलहाल माघ महीना चल चल रहा है और माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है और इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप भी गणेश चतुर्थी व्रत करते हैं तो इन दिन चंद्रदेव की दर्शन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना लाभकारी नहीं माना गया है।



गणेश जयंती पर इसलिए वर्जित है चंद्र दर्शन
गणेश जयंती पर विधि-विधान से पूजा करके गणेश जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन भगवान गणेश को लाल फूल, लाल चंदन, लाल मिठाई आदि अर्पित करके प्रसन्न किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हालांकि इस दिन चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गणेश जयंती पर चंद्रमा को देखने से कलंक लगता है। भगवान कृष्ण ने इस दिन चंद्रमा को देखा था, इसलिए उन पर रत्न चोरी का आरोप लगा था।
चंद्र दर्शन करेंगे तो होगी मानसिक परेशानी
धार्मिक मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से मानसिक परेशानी हो सकती है । इसके अलावा काम का बोझ भी बढ़ सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश ने चंद्रमा को श्राप दिया था, इसलिए इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी पूजा करनी चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.