Header Ads

Header ADS

राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक से किया इनकार


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की घटना को राहुल गांधी ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा - 'कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।' इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी, वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

वहीं वरुण गांधी के यात्रा


में चलने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता। वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है, और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान होशियारपुर के टांडा में अचानक एक शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़कर घुसा और राहुल गांधी को गले लगा लिया। वैसे सुरक्षा बलों ने फौरन आगे बढ़कर उसे हटा दिया। जिस समय ये शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा, उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे। उन्होंने और सुरक्षकर्मियों ने मिलकर उस शख्स को वहां से हटाया।

No comments

Powered by Blogger.