Header Ads

Header ADS

जबलपुर में किया लाड़ली लक्ष्मी संवाद में मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका हृदय बेटियों के लिए धड़कता है बेटियों से उनका खून का रिश्ता भले ही न हों लेकिन हृदय का रिश्ता बँधा हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर में एमएलबी विद्यालय परिसर में लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद कर रहे थे।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2007 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज के नकारात्मक नज़रिया में बदलाव लाना, लिंग अनुपात, शैक्षिक और बालिकाओं की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करना था। अब लाडली लक्ष्मी योजना-2 के जरिये बेटियों के जन्म के बाद उनकी पढ़ाई की चिंता माता-पिता को न हो इसके लिए उच्च शिक्षा तक की फ़ीस प्रदेश सरकार वहन करती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनना है उनके माँ बाप इस पढ़ाई की फ़ीस भरने के लिए चिंतित कदापि नहीं है, इसकी पूरी व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को संकल्प दिलाया कि बच्ची की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करें, लाड़ली भांजियों की शिक्षा उनका मामा शिवराज करवाएगा।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि वह बेटियों के बिना यह दुनिया नहीं चल सकती है बेटी है तो कल है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों को और लाड़लियों को बताया कि बच्ची द्वारा कक्षा 5 उत्तीर्ण करने पर कक्षा 6 में प्रवेश करने पर 2 हज़ार रुपये, कक्षा 8 उत्तीर्ण कर कक्षा 9 में ही प्रवेश करने पर 4 हज़ार रुपये, कक्षा 11 एवं 12 में 6 हज़ार रुपया, कॉलेज में एडमिशन लेने पर साढ़े 12 हज़ार रुपये और डिग्री प्राप्त करने के बाद पुनः साढ़े 12 हज़ार रुपये उनके खातों में प्रदान किए जाते है।

No comments

Powered by Blogger.