Google Analytics मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से मुख्यमंत्री ने किया सम्वाद - Pipariya Peoples latest News update

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से मुख्यमंत्री ने किया सम्वाद

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हृदय रोग से लड़ कर जीतने वाले बच्चों के चेहरे पर स्वास्थ्य की मुस्कान देख कर अकल्पनीय आनंद का अनुभव हो रहा है। चौहान जबलपुर में जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के सामने कुचैनी परिसर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से सम्वाद कर रहे थे।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में योगदान देने वाले जन-प्रतिनिधि, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सभी धन्यवाद के पात्र हैं। हम सभी को ऐसे मानवीय कार्यक्रमों से जुड़ना चाहिए। यही भगवान की असली पूजा है। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

No comments

Powered by Blogger.