Google Analytics रैकवार बाबू हत्या या आत्महत्याः-सच साबित हो रही सुसाइड नोट में लिखी बात! - Pipariya Peoples latest News update

रैकवार बाबू हत्या या आत्महत्याः-सच साबित हो रही सुसाइड नोट में लिखी बात!


पिपरियाः-PG कालेज में पदस्थ प्रयोग शाला के पूर्व प्रभारी राजेश रैकवार ने प्रिंसिपल राजीव माहेश्वरी एवं उनके इर्द गिर्द घूमने वाली चौकड़ी को ज़िम्मेदार बताते हुए ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।मरने से पहले रैकवार बाबू ने 15 पेज के सुसाइड नोट में कालेज के अंदर चलने वाले गंदे कामों के साथ ही साथ कालेज में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले भी उठाए है।इस सुसाइड नोट में लिखा है की कालेज के खेल विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी मकरंद विश्वकर्मा का भी शोषण प्रिंसिपल माहेश्वरी द्वारा किया जा रहा है।प्रिंसिपल माहेश्वरी के घर मकरंद रोज़ाना काम करने के लिए जाता है।रैकवार बाबू के इस मामले को pipariyapeoples.com ने काफ़ी प्राथमिकता से उठाया है।इसके बाद ही हमारे एक पाठक ने मकरंद का ऐसा वीडियो हमें भेजा है।जिसमें वह एक घर के बाहर गोबर लीपता हुआ दिखाई दे रहा है।वीडियो भेजने वाले पाठक का कहना है की यह घर PG कालेज प्रिंसिपल राजीव माहेश्वरी का है।मकरंद को रोज़ाना यंहा घर का काम करते हुए देखा जा सकता है।रैकवार बाबू के सुसाइड नोट की यह बात तो इस वीडियो से सही साबित हुई है।वही कालेज स्टाफ़ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि रैकवार बाबू द्वारा लगाए आरोपों की सही जाँच हो जाए तो अधिकतर आरोप सही निकलेंगे।वही GRP ने अभी तक उक्त नोट में लिखे गए नामो से कोई भी बयान नहीं लिए है।

No comments

Powered by Blogger.