Header Ads

Header ADS

बड़े भाई और ताऊ के हत्यारे पिता-पुत्र को उम्र क़ैद!



पिपरिया-समीपस्थ ग्राम पुनोर में 25.5.2017 को हक्के वंशकार, मुन्नालाल, हल्के वंशकार ने एक राय हो कर अपने बड़े भाई एवं ताऊ आशाराम पर हमला कर दिया था।आशाराम को गंभीर हालत में पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था।जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।मृतक आरोपियों में से एक का बड़ा भाई एवं अनय का ताऊ लगता था।मामले में आज प्रथम अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार पाटीदार की अदालत ने फ़ैसला सुनाते हुए तीनो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।इस मामले में फ़रियादि का मजबूत पक्ष सरकारी अधिवक्ता सुनील चौधरी ने रखा जिससे आरोपियों को सजा हो सकी।

No comments

Powered by Blogger.