Google Analytics डेढ़ जीबी डाटा बेरोजगारी का एहसास नहीं होने देता - Pipariya Peoples latest News update

डेढ़ जीबी डाटा बेरोजगारी का एहसास नहीं होने देता






जन चेतना पत्रकार मंच पिपरिया द्वारा संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया


पिपरिया। रविवार को नवीन महेश्वरी भवन में जन चेतना पत्रकार मंच द्वारा संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष होशंगाबाद विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा, विशिष्ट वक्ता द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे, एबीपी न्यूज़ विशेष संवाददाता रामनाथ गोयनका अवार्ड सम्मानित बृजेश राजपूत ने डेढ़ जीबी डाटा बेरोजगारी का एहसास नहीं होने देता विषय पर अपना वक्तव्य रखा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर हुई।इसके बाद कुमारी प्रेक्षा मालपानी एवं शिवानी सोडानी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी इसके पश्चात समस्त वक्ताओं ने उपरोक्त विषय पर अपना उद्बोधन दिया।
 विशिष्ट अतिथि और द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे ने बताया कि डेढ़ GB डाटा हमें नींद का भी एहसास नहीं होने देता।या तो हमें ये नेहरू जी याद दिला रहा है या फिर हम 15 लाख में जी रहे हैं।वर्तमान में तो ये हमें जीने ही नहीं दे रहा। ABP न्यूज के सीनियर जर्नलिस्ट ब्रजेश सिंह राजपूत ने बताया कि हम सब ज्ञान के भूखे लोग हैं। मगर दिक्कत ये है कि वॉट्सऐप से जो जानकारी आ रही है।वो एक खास एंगल के जरिए भेजी जा रही है।हमने उस जानकारी को ही ज्ञान मान लिया है।

डॉ सीताशरण शर्मा बोले- 
हमसे सामाजिकता छीन लीः

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. सीताशरण शर्मा  ने बताया कि आभासी दुनिया में तो हम पहले भी जीते थे।हमारा मन भी आभासी दुनिया में घूमता है, उसे हम मनोरस कहते हैं। हमें विज्ञान में पढ़ाया जाता है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है,और पशु सामाजिक प्राणी नहीं है।लेकिन सोशल मीडिया ने हमसे सामाजिकता छीनी है। इसलिए ही ये सारी समस्याएं पैदा हो रहा है। 

 संवाद के पश्चात सम्मान समारोह रखा गया जिसमें कोरोनावायरस लॉक डाउन के दौरान अपनी विशेष सेवाएं देने वाले बीएमओ डॉक्टर ए.के अग्रवाल ,नगरपालिका के सफाई कर्मियों, एवं राष्ट्रीय स्तर पर नगर का गौरव बढ़ाने वाली ग्रामीण क्षेत्र डोकरी खेड़ा की छात्रा नवश्री ठाकुर का सम्मान किया गया। इसके पश्चात नगर स्तरीय निबंध प्रतियोगिता मैं विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए 2 घंटे चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने की।इसके अलावा पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, सीनियर जर्नलिस्ट राजेंद्र हरदेनिया, एकता स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बलराम सिंह बैस, वरिष्ठ नेता नवनीत नागपाल एवं नगर के गणमान्य नागरिक युवा छात्र-छात्राएं एवं जागरूक पत्रकार,महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन गिरधर मल्ल ने किया।

No comments

Powered by Blogger.