Header Ads

Header ADS

कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल और समर्थकों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला!



पिपरिया:-विधुत मंडल की महिला अधिकारी की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल पर पिपरिया मंगलवारा थाना में SC-ST ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।इसी मामले में पुष्पराज पटेल पिछले करीब 25 दिनो से होशंगाबाद ज़िला जेल में बंद थे।पटेल को जबलपुर हाई कोर्ट ने ज़मानत दी थी।जिसके बाद आज दोपहर में पुष्पराज पटेल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पिपरिया पहुँचे जंहा उनका स्वागत किया गया था।इस जलसे को लेकर ही पिपरिया पुलिस ने पुष्पराज पटेल सहित क़रीब 20 कांग्रेसी नेताओ पर धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।स्टेशन रोड थाना सूत्रों की माने तो पुष्पराज पटेल,रमेश पटेल,हरीश बेमन,श्रीगोपाल गंगूडा,राकेश दुबे,सचिन शर्मा,नितिन पटेल,प्रतीक शर्मा,राम कृष्ण गुर्जर,फ़हीम अब्दुल्ला सहित 20  अन्य नेताओ पर यह मामला दर्ज किया है।पुलिस की माने तो कलेक्टर ने धारा 144 लगाई हुई है।इसमें ज़्यादा भीड़ नहीं जुटाई जा सकती है।पुष्पराज समर्थकों ने तहसील तिराहे पर नारेबाज़ी कर भीड़ जुटाई थी।वही सूत्रों की माने तो मंगलवारा थाने में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.