Header Ads

Header ADS

साफ सड़क पर झाड़ू लगा रहे नेता,जनता का कहना नेताजी गंदगी देखने कभी आओ हमारे अंगना!



पिपरिया-:एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओ की साफ सड़क पर झाड़ू लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इस औपचारिक सफाई को लेकर युवा वर्ग भाजपा नेताओ का मजाक सोशल मीडिया पर बना रहा हैं।दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही हैं।इसकी शुरुआत तहसील प्रांगण से मंगलवार को हुई हैं।इस दौरान भाजपा नेताओं एवं नेत्रियों ने पहले से ही साफ सड़क पर झाड़ू मार कर अपने जन नेता का जन्म दिन तो मनाया ही साथ ही जमकर फोटो सेशन करा कर अपने फेसबुक अकाउंट और पेज पर डाल कर वाही-वाही लूटने का प्रयास भी किया हैं। भाजपा नेताओ की यह सफाई वाली फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जागरूक युवाओ ने अपने कमेंट्स शुरू कर दिए।कई लोगों ने लिखा की यदि वास्तव में सेवा सप्ताह मानना हैं तो इन नेताओं को पिपरिया के अंदर स्थित वार्डो में जा कर यंहा फैली गंदगी की साफ सफाई करना चाहिए।वही एक युवा ने तो कमेंट्स में लिखा हैं कि नेता जी यदि सफाई के लिए गंदगी नहीं मिल रही हो तो कभी आओ हमारे आँगना(मोहल्ला) में वही इन फोटो से युवाओं आक्रोशित होना जायज हैं क्योंकि इस समय शहर में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई हैं।आम जनता रोजाना नगर पालिका से सफाई की गुहार लगाती रहती हैं परंतु नपा का सफाई अमला किसी की नहीं सुन रहा हैं।दूसरी ओर इन नेताओं का सफाई अभियान को ले कर दिखावा करना आम जनता को मुंह चिढ़ाने जैसा साबित हो रहा हैं।

No comments

Powered by Blogger.