Google Analytics भाजपा विधायक ने चैक किया पुलिस-प्रशासन का तापमान! - Pipariya Peoples latest News update

भाजपा विधायक ने चैक किया पुलिस-प्रशासन का तापमान!



पिपरिया-:शहर के सरदार वार्ड में कोरोना मरीज मिलने के बाद हरकत में आए पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी की अद्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया।इस दौरान भाजपा विधायक श्री नागवंशी ने सभी अधिकारियों को कोरोना के खिलाफ जन जागरूकता चलाने के निर्देश दिए वही बाजार व्यवस्था सहित सरदार वार्ड की जिस गली को सील किया गया हैं।उसके विषय में विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के बाद भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने चुटीले अन्दाज में कहा कि आज मैं आप सभी का तापमान नापता हूँ।पहले तो अधिकारी कुछ समझ न हीं पाए बाद में जब विधायक के चालक ने उनकी गाड़ी से तापमान नापने की मशीन ले कर आया तो लोगों के चेहरे खिल उठे।वही इस दौरान श्री नागवंशी ने SDOP शिवेंदु जोशी,टीआई मंगलवारा प्रवीण कुमरे, टीआई स्टेशन रोड अजय तिवारी, तहसीलदार राजेश बौरासी,CMO विनोद प्रजापति,BMO डॉ. AK अग्रवाल के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष माधव अग्रवाल एवं वंहा मौजूद पत्रकारों का भी तापमान जांचा।जिसमें सभी पूर्ण स्वस्थ्य पाए गए।

No comments

Powered by Blogger.