Header Ads

Header ADS

कमलनाथ जी क्या इंदौर का माय होम 2-4 दिन से चल रहा था!


भोपाल-: इंदौर के माय होम को प्रदेश ही नहीं देश का बच्चा बच्चा जानता हैं कि इसका नाम केवल माय होम हैं परंतु यंहा पर आपको किसी रेड लाइट एरिया की तरह गर्म गोश्त फिर चाहे वह जानवर का हो या लड़की का सभी आर्डर पर सुलभता से मिल जाते हैं। यह बिल्डिंग आम इंदौरी के लिए एक ख्वाब सी रही हैं परन्तु दरोगा हो या कोई अन्य किसी विभाग का अधिकारी सभी के गले और...तर करने का विशेष इंतजाम बिल्कुल "फ्री" रहा करता था इस "माय होम" में परंतु इस माय होम पर पुलिस सहित कई विभागों ने देर रात छापा मार कर कई लड़कियों सहित ग्राहकों को पकड़ा हैं। इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन का कहना हैं कि लड़कियों को माय होम के मालिक जीतू सोनी ने बन्धक बना कर रखा था। इन लड़कियों के साथ बच्चे भी बरामद किए गए हैं।लड़कियों को बंधक बना कर अश्लील कार्य कराया जाता था।परंतु इंदौर के जागरूक नागरिकों की माने तो पिछले 2 दशक से हम माय होम में मुजरा सहित ड्रिंक और अन्य गतिविधियों को सरेआम देखते आये हैं। परंतु किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसे बन्द नहीं कराया जिसमें एक साल से ज्यादा समय पहले से ही इंदौर में पदस्थ रही एसएसपी रुचिवर्धन भी शामिल हैं। वही इस होटल का मालिक जीतेन्द्र सोनी हैं जो की दैनिक सांझा लोकस्वामी अखबार का संपादक भी हैं।
जिसने हाल ही में सूबे में हुए हनि ट्रेप मामले में शामिल पूर्व मंत्री व कई आईएएस को अपने अखबार में एक्सपोज किया हैं। जिसके बाद ही इंदौर पुलिस को याद आया की जीतू सोनी माय होम का संचालन कर अनैतिक कार्य कर रहा हैं। वही प्रदेश के पत्रकारो का कहना हैं कि यदि जीतू सोनी अखबार की आड़ में अनैतिक कार्य कर रहा था तो मुख्यमंत्री कमलनाथ उसको अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर ही क्यों पकड़वा रहे हैं। वही दूसरी ओर सूबे की जनता का मानना हैं कि यह प्रेस की आवाज बन्द करने की साजिश हैं। जो सांझा लोकस्वामी अखबार के साथ कमलनाथ सरकार कर रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.