Header Ads

Header ADS

प्रदेश अध्य्क्ष की दौड़ में सिंधिया जी,मैं दावेदार नहीं:-अजय सिंह


पिपरिया-:नगर के प्रतिष्ठित काबरा परिवार में निजी दौरे पर आए कांग्रेस नेता अजय सिंह से जब संवाददाता ने पूछा कि आपका नाम भी कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष के लिए चल रहा हैं इस पर अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अद्यक्ष की दौड़ में सिंधिया जी हैं।मैं कोई दावेदार नहीँ हूँ।मेरा नाम तो हर बार हर पद के लिए चला दिया जाता हैं।वही सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री कमलनाथ,
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 नवम्बर को कांग्रेस अद्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में संयुक्त मुलाकात की थी।जिसमें सिंधिया के प्रदेश अध्य्क्ष के नाम पर मुहर लग चुकी हैं।परंतु फिलहाल महाराष्ट्र में राजनैतिक गतिरोध के चलते सिंधिया के नाम का ऐलान देव उठनी ग्यारस के बाद किया जाना तय हुआ हैं।तब तक मुख्यमंत्री कमल नाथ भी अपने विदेश दौरे से वापिस लौट आयेंगे।

No comments

Powered by Blogger.