Google Analytics पचमढी में गन मैन ने ठेकेदार के दोस्त को मारी गोली मौके पर ही मौत,मामला हाई प्रोफाइल! - Pipariya Peoples latest News update

पचमढी में गन मैन ने ठेकेदार के दोस्त को मारी गोली मौके पर ही मौत,मामला हाई प्रोफाइल!

पचमढी में गन मैन ने ठेकेदार के दोस्त को मारी गोली मौके पर ही मौत,मामला हाई प्रोफाइल!

पचमढी।इन दिनों सतपुड़ा की रानी पचमढी का मौसम बहुत ही खुशनुमा हैं।इसके चलते यंहा पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ हैं।वही बीती रात छत्तीसगढ़ से बाइकर्स के रूप में  आये 2 दर्जन दोस्त होटल चंपक बंगला में रुके हुए थे।तभी रात को पार्टी में 2 दोस्तो के बीच होटल में ड्राइवरों को रुकवाने के नाम पर कपिल कक्कड़ और हनी ओबराय के बीच विवाद हो गया।जिसमें रायपुर के ठेकेदार हनी ओबराय के गन मैन  धर्मपाल सिंह राजपूत ने व्यापारी कपिल कक्कड़ उम्र 38 साल निवासी रायपुर के ऊपर 2 गोली दाग दी।इसमें से एक गोली कपिल को लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई हैं।वही मामला रईसजादों से जुड़ा हुआ हैं जिसके चलते पचमढी पुलिस जानकारी देने से बच रही हैं।वही एडीशनल SP घनशयाम मालवीय ने बताया कि उक्त ठेकेदार और उसके गन मैन को पुलिस अभिरक्षा में ले कर पूछताछ की जा रही हैं।वही रिवाल्वर के विषय में भी जांच हो रही हैं कि यह लायसेंसी था या नहीं।वही पचमढी सूत्रों की माने तो दर्जनों युवक छत्तीसगढ़ से बहुत ही महंगी महंगी  बाइक से पचमढी घूमने आए थे।मध्य प्रदेश टूरिज्म की होटल चंपक बंगला के स्टाफ की माने तो रात को पार्टी के दौरान दोनों के बीच बहुत बहस हुई हैं।जिसके बाद गोली चलने से यह घटना हुई हैं।फिलहाल इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पचमढी पुलिस ज्यादा कुछ कहने से बच रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.