Header Ads

Header ADS

पचमढ़ी में व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल,ठेकेदार हनी ने दिया था जमानत आवेदन!

पचमढ़ी में व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल,ठेकेदार हनी ने दिया था जमानत आवेदन!


पचमढी।शनिवार-रविवार दरमियानी रात को चंपक होटल में रुके छत्तीसगढ़ के रईसजादों के बीच आपसी विवाद में व्यापारी कपिल कक्कड़ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पचमढी पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को पिपरिया में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी फिरोज अख्तर की कोर्ट में पेश किया। हत्या के आरोपी हनी ओबराय की ओर से आये वकील ने कोर्ट में हनी का जमानत आवेदन भी लगाया था।जिसमें कहा गया था कि हनी को भी पेट में चोट आई हैं जो की गन शॉट हैं।जिसके बाद ही उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया हैं।परंतु मजिस्ट्रेट ने हनी का जमानत आवेदन निरस्त कर मुख्य आरोपी गनमैन धर्मपाल सिंह राजपूत एवं ठेकेदार हनी ओबराय को जेल भेज दिया हैं।वही पचमढी टी.आई महेश तांडेकर ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी हैं।जिसके चलते पुलिस रिमांड नहीं मांगा गया हैं।

No comments

Powered by Blogger.