Header Ads

Header ADS

पिपरिया में चोरो के हौसले बुलंद,पुलिस VVIP ड्यूटी में व्यस्त!

पिपरिया में चोरो के हौसले बुलंद,पुलिस VVIP ड्यूटी में व्यस्त!

पिपरिया-:शहर में इन दिनों चोरो के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं।वही पुलिस राहुल गांधी की आमसभा को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रही हैं।पचमढी रोड पर तो पिछले दिनों थाने से कुछ कदम दूर पर ही चोरो ने मकान मालिक के कमरे को बाहर से बन्द कर लाखो रुपये की चोरी को अंजाम दिया था।फरियादी के कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद ही उसकी रिपोर्ट लिखी गई थी।
वही सोमवार की रात को बनवारी रोड पर स्थित गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले सरदार अवतार सिंह के घर पर भी इसी तरह से चोरों ने घुस कर उनको बाहर से बन्द कर पूरे घर की तलाशी ले कर 10 लाख रुपये कीमत के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।वही अवतार सिंह ने बताया कि वह AC वाले कमरे में सो रहे थे।उनको बाहर से बन्द कर चोरों ने अपना काम किया हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।दूसरी ओर पचमढी रोड के नागरिको का कहना हैं कि स्टेशन रोड के सिपाही ही बदमाशो के साथ गलबहियां करते नजर आते हैं।ऐसे में बदमाशों के बीच पुलिस का कोई डर नहीं रह जाता हैं।वही सूत्रों की माने तो स्टेशन रोड थाना परिसर में दिन भर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता हैं।जो पुलिस वालों की आवभगत में लगे रहते हैं।

No comments

Powered by Blogger.