Google Analytics नलकूप पर नहाने गई गर्भवती महिला सहित बेटी की करंट लगने से मौके पर मौत! - Pipariya Peoples latest News update

नलकूप पर नहाने गई गर्भवती महिला सहित बेटी की करंट लगने से मौके पर मौत!

नलकूप पर नहाने गई गर्भवती महिला सहित बेटी की करंट लगने से मौके पर मौत!

पिपरिया-:तरौन कला गांव में महिला और उसकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तरौन में सूचनाकर्ता परसराम कुशवाह ने बताया कि उसकी बहु सुलेखा और 18 माह की नातिन साक्षी खेत में बने नलकूप पर नहाने गई थी।तभी वंहा लगे फैंसिंग के तार में करंट फैला था।जो की बालिका साक्षी को लगा वही बेटी को बचाने दौड़ी मां सुलेखा को भी करंट लग गया।सुलेखा 7 माह से गर्भवती भी थी।करंट लगने से मां- बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।वही दूसरी घटना में मटकुली के पास स्थित चंदन पिपरिया गांव में 5 साल की नंदनी यादव को खेत में करंट लग गया।जिससे उसकी मौत हो गई।सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया।जंहा चिकित्सकों ने उनका पोस्ट मार्टम किया।जिसमें करंट लगने की पुष्टी हुई हैं।

No comments

Powered by Blogger.