Google Analytics सरकारी स्कूल के विद्यार्थीयों को मिली स्वेटर और जूते-मोजे खिल उठे चेहरे! - Pipariya Peoples latest News update

सरकारी स्कूल के विद्यार्थीयों को मिली स्वेटर और जूते-मोजे खिल उठे चेहरे!

सरकारी स्कूल के विद्यार्थीयों को मिली स्वेटर और जूते-मोजे खिल उठे चेहरे!

पिपरिया-:शहर में खेलो और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली एकता फुटबाल क्लब ने आज मंगलवारा धर्मशाला परिसर में नगर सभी सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बालक-बालिकाओ को स्वेटर और जूते-मोजे का वितरण किया।वही संस्था द्वारा निशुल्क मिले स्वेटर और जूते मोजे मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।सुबह 10 बजे सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करी गई।जिसमें शहर के जागरूक नागरिको के साथ खेल प्रेमीयो ने बढ़ चढ़ कर श्रम दान किया।एकता फुटबाल क्लब अद्यक्ष बलराम सिंह बैस ने बताया कि संस्था लगातार 6 वर्षो से शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर और जूते-मोजे का वितरण किया करती हैं।वही इस वर्ष नगर में स्थित 12 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1550 बच्चों को यह वितरण किया गया हैं।वही चुनाव होने के कारण यह कार्यक्रम इस बार 2 माह विलंब से आयोजित किया जा सका हैं।एकता फुटबाल क्लब के इस कार्य की नगर भर में प्रशंसा हो रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.