सर्वमान्य नेता के निधन पर सरकारी पैसे से लगे फ्लेक्स में भी अपनी फोटो लगा रहे नपाध्यक्ष!

सर्वमान्य नेता के निधन पर सरकारी पैसे से लगे फ्लेक्स में भी अपनी फोटो लगा रहे नपाध्यक्ष!

पिपरिया-:देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से जंहा पूरा देश गमगीन  होकर अटल जी को याद कर रहा हैं क्या कांग्रेस क्या बीजेपी और क्या आम और खास सभी अटल जी को अपना सर्वमान्य नेता मान कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं परंतु दूसरी ओर पिपरिया नगर पालिका अद्यक्ष इस गमगीन मौके पर भी जनता के बीच खुद का चेहरा दिखाने में जुटे हैं।शहर के मुख्य चौराहे पर नगर पालिका ने अटल जी को याद करते हुए एक फ्लेक्स लगाया हैं।इसमें नपा अद्यक्ष राजीव जायसवाल सहित सभी पार्षदों की फोटो लगाई गई हैं।वही शहर के जागरूक नागरिको का कहना हैं कि आज अटल जी के निधन पर देश में जो माहौल हैं।उसे देखते हुए तो नगर पालिका पिपरिया को सभी नागरिकों की ओर से यह गमगीन फ्लेक्स लगाना था।क्योंकि जनता के टैक्स के पैसे से नगर पालिका फ्लेक्स लगा रही हैं।परंतु उसमें जनता की ओर से कोई श्रद्धांजलि नहीं हैं।वही हर मौके पर फ्लेक्स लगाने वाली नगर पालिका ने अभी तक लाखो रुपये तो फ्लेक्स बनवाने में ही खर्च कर दिए।फिर मौका खुशी का हो या शोक का हो।

No comments

Powered by Blogger.