Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में ली कमजोर विधानसभा की कमान!

मुख्यमंत्री ने अपने हाथ में ली कमजोर विधानसभा की कमान!

पिपरिया-:वर्ष के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली हैं।वही मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के प्रथम चरण में सूबे की कमजोर विधान सभा सीटों का चयन किया हैं।जंहा जाकर वह सरकारी कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर कर रहे हैं।ऐसे ही एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पिपरिया आ रहे हैं। जिसमें तेंदूपत्ता श्रमिकों को बोनस और मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ होना हैं। इस कार्यक्रम में प्रशासन को 1 लाख जनता को जुटाने का लक्ष्य दिया गया हैं।जो की होशंगाबाद-नरसिंहपुर जिले को मिल कर पूरा करना हैं।दरअसल पिपरिया विधान सभा 10 सालो से भाजपा के कब्जे में हैं।यंहा से विधायक ठाकुरदास नागवंशी दोनों बार आश्चर्यजनक वोटों से जीते हैं।परंतु सूत्रों की माने तो पार्टी और सरकार द्वारा कराए गए कई सर्वे में आम जनता से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में स्थानीय नेतृत्व को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं।जो की चुनाव में घातक साबित हो सकती हैं। वही एक दशक से विधान सभा सीट पर काबिज जनप्रतिनिधीयों का काम भी संतोषजनक नहीं पाया जा रहा हैं।इसी को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अब स्वयं मैदान में उतर रहे हैं।वही पिछली बार स्थानीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी की टिकिट के समय सार्वजनिक चौराहे से लेकर भोपाल पार्टी कार्यालय तक भारी विरोध हुआ था।परंतु स्थानीय नेताओं की गारंटी पर नागवंशी को टिकिट मिली थी।जीतने के बाद वह कार्यकर्ताओ को साध के नहीं रख सके ।जिसके चलते इस बार वही टिकिट समर्थक नेता इनके विरोध में दिख रहे हैं।अब देखना यह हैं कि मुख्यमंत्री के यह कार्यक्रम पार्टी को कितनी राहत प्रदान करेंगे।

1 comment:

Powered by Blogger.