Header Ads

Header ADS

श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पिपरिया-:शहर में आज सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमन्त्री श्रमिक कल्याण योजना को प्रदेश को समर्पित किया।इस कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र के हजारों नागरिक शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमने गरीबी हटाने के लिए काम किया।कांग्रेस तो सिर्फ बात करती रही।परंतु शिवराज ने असल में काम किया हैं।वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गरीबों के लिए पक्के मकान बनाये जायेंगें।शिवराज जमीन की कमी नहीं होने देगा।शहर में जमीन की कमी होगी तो मल्टी स्टोरी बनाई जाएगी।परंतु गरीबों को बिना मकान नहीं रहने दूंगा।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करोड़ो रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर जिले के सभी विधायक सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.