Header Ads

Header ADS

सहज सरल मुख्यमंत्री को आखिर किसने जकड़ा सुरक्षा के नाम पर!

सहज सरल मुख्यमंत्री को आखिर किसने जकड़ा सुरक्षा के नाम पर!

पिपरिया-:शनिवार को नगर में आये सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को सुरक्षा के नाम पर जकड़ कर रखा गया।आखिर क्या मजबूरी रही की हर कोई शिवराज सिंह चौहान तक नहीं पहुंच सका जबकि 47 डिग्री के तापमान में दोपहर 12 बजे से हर कोई शिवराज सिंह चौहान को देखने और मिलने के लिए रोड शो के रूट पर खड़ा था।फिर क्या महिला क्या पुरुष और तो और बच्चे तक मामा जी मामा जी चिल्लाकर शिवराज सिंह का अभिवादन करना चाह रहे थे। परन्तु सुरक्षा के नाम पर की गई इस सख्ती में आम आदमी शिवराज सिंह का स्वागत नहीं कर सका जबकि चुनावी साल में मुख्यमंत्री का रोड शो इसलिए आयोजित किया गया था कि हर कोई उनसे मिल सके।परंतु मुख्यमंत्री की कड़ी सुरक्षा के नाम पर उनके इर्द गिर्द सिविल ड्रेस में सैकड़ो पुलिस के जवान तैनात कर रखे थे।जो रथ के चारों ओर रस्सी की बाउंड्री बनाकर चल रहे थे।यह आम आदमी तो दूर किसी सभ्य नागरिक और मीडिया तक को इस घेरे में नहीं घुसने दे रहे थे।रोड शो के रास्ते में जो स्वागत द्वार बने थे वही पर इस घेरे में चुनिंदा नागरिको को ही माला पहनाने के लिए घुसने दिया जा रहा था।इस रोड शो को बीच में ही रोक कर CM को कार में सवार करवा दिया गया।
इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भी मंच के सामने भी सुरक्षा के नाम पर कई मीटर लंबी डी बनाई गई थी।वही मीडिया को भी मुख्यमंत्री से दूर रखा गया।कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी CM मंच के पीछे से गाड़ी में बैठ कर चले गए और पुलिस वालों ने सुरक्षा के नाम पर पत्रकारों को भी मंच के पीछे नहीं जाने दिया।इस पूरे कार्यक्रम को देखने वाले  लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि मुख्यमंत्री जी आम जनता के लिए इतने सहज सरल रहते हैं परंतु न जाने क्यों आज पिपरिया में उनको इतने सुरक्षा घेरे में रखा गया कि आम आदमी तो दूर भाजपा कार्यकर्ता तक उनसे नहीं मिल सके।

No comments

Powered by Blogger.