Header Ads

Header ADS

ओवर ब्रिज की धूल से परेशान नागरिक खुद कर रहे पानी छिड़काव!

ओवर ब्रिज की धूल से परेशान नागरिक खुद कर रहे पानी छिड़काव!


पिपरिया-:ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर उड़ रहे  धूल के ग़ुबार से परेशान रहवासी अब खुद ही दिन में 2-3 बार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। जबकि यंहा पर ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को पानी का छिड़काव करना चाहिए था।परंतु राजनैतिक संरक्षण प्राप्त ठेकेदार पानी का छिड़काव नहीं कर रहा हैं।नागरिकों का कहना हैं कि धूल के ग़ुबार से जीना मुहाल हो गया हैं।घर के सदस्य एलर्जी से पीड़ित हो रहे हैं।बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी इसी धूल ने बिगाड़ कर रखा हैं।वही ठेकेदार ने अप्रोच रोड को भी पूरा नहीं बनाया हैं।वही जनता के वोट लेकर सत्ता की मलाई खा रहे नेता भी इस ठेकेदार से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।दूसरी ओर सत्ताधारी दल के खिलाफ अब जनता में आक्रोश उठने लगा हैं।BJP में भी यह बात दबी जुबां में उठने लगी हैं कि जिम्मेदार आखिर ठेकेदारों से कुछ बोल क्यों नहीं पाते हैं।ऐसा ही मामला कॉलेज पुलिया पर भी हैं।जो 6 महीने से बन रही हैं।परंतु अभी भी काम पूरा नहीं हो सका हैं।यंहा भी नेता ठेकेदार से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.