Header Ads

Header ADS

किसान मोर्चा प्रदेश अद्यक्ष कार्यक्रम में नहीं जुटी किसानों की भीड़!

किसान मोर्चा प्रदेश अद्यक्ष कार्यक्रम में नहीं जुटी किसानों की भीड़!

पिपरिया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही हैं।यह यात्रा गांव-गांव में किसानों को सरकारी योजना और राज्य सरकार को किसान हितैषी बताने के लिए निकाली जा रही हैं।यात्रा शुक्रवार को रामपुर गांव पहुंची जंहा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अद्यक्ष रणवीर सिंह रावत शामिल हुए परंतु इस कार्यक्रम में किसानों की भीड़ जुटाने में भाजपाई असफल साबित हुए।कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति दिखाने के लिए भाजपा के कई पदाधिकारियों को जमीन पर बिछी दरी पर बैठाना पड़ा।पार्टी के इतने बड़े पदाधिकारी के सामने किसानों की कम भीड़ से भाजपा छत्रपों के चेहरे पर मायूसी नजर आई। वही किसानों की माने तो वह जनप्रतिनिधीयों के काम टालने के रवैये से बहुत परेशान हैं।दरसअल हर सरकारी कार्यालय में काम कराने के लिए अधिकारियों के कई चक्कर लगाना पड़ता हैं।वही चुनाव के समय यह नेता सरकार के गुणगान गाने चले आते हैं।परंतु जब पिपरिया जाकर इनसे किसी काम की बोलो तो यह पहचानते नहीं हैं।वही रामपुर का पूरा इलाका भाजपा के प्रभाव से मुक्त हैं।

No comments

Powered by Blogger.