Header Ads

Header ADS

बनखेड़ी में 2 पक्षों में हुआ विवाद,जनता ने थाने का किया घेराव

बनखेड़ी में 2 पक्षों में हुआ विवाद,जनता ने थाने का किया घेराव 

पिपरिया-:बनखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन में बैठने को लेकर 2 पक्षो के एक दर्जन से ज्यादा लोगो मे विवाद हो गया।वही विवाद के समय एक पक्ष द्वारा महिलाओ को धमकाने और गाली गलौच को लेकर तनाव की स्थित निर्मित हो गई थी।वही कार्यवाही को लेकर थाने का घेराव भी हिन्दू संघठनो ने कर दिया।वही एक पक्ष की शिकायत पर बनखेड़ी थाने में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज किया गया हैं।जो की गाडरवारा जीआरपी को भेजा जाएगा। सूत्रों की माने तो पुलिस थाने में स्थिति को बिगड़ता देख आंसू गैस के गोले छोड़ने तक कि तैयारी कर ली गई थी।जिसके बाद बनखेड़ी के कुछ लोगो ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनता एक्सप्रेस में बनखेड़ी के एक ग्रुप से बुरहानपुर से आये दूसरे पक्ष के लोगो ने दुर्व्यवहार किया।जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया।



No comments

Powered by Blogger.