Google Analytics 1 करोड़ की लागत से बनेगी कालेज पुलिया,3 महीने बन्द रहेगा यातायात! - Pipariya Peoples latest News update

1 करोड़ की लागत से बनेगी कालेज पुलिया,3 महीने बन्द रहेगा यातायात!

1 करोड़ की लागत से बनेगी कालेज पुलिया,3 महीने बन्द रहेगा यातायात!

पिपरिया-:PG कॉलेज के आगे मस्जिद के पास स्थित पुलिया का काम सोमवार से लगाया जा रहा हैं।1 करोड़ की लागत से बनने वाली यह पुलिया करीब 3 माह में बनकर तैयार होगी।पुलिया बनाने के लिए इस मार्ग को 3 महीने के लिए बन्द किया जा रहा हैं।वही इस दौरान बस स्टैंड से चलने वाली बसें मंगलवारा चौराहे से होते हुए सांडिया रोड सिलारी चौराहे से होकर हथवंस तिराहे से जाएंगी।वही अभी दुपहिया वाहनों को कंहा से निकाला जाएगा यह तय नहीं हुआ हैं।ठेकेदार द्वारा जगह जगह मार्ग बंद रहने और डायवर्सन रोड के बोर्ड लगा दिये गए हैं।वही पुलिया निर्माण के दौरान यातायात का पूरा बोझ सांडिया रोड पर रहेगा।नागरिको की मांग हैं की इस यातायात का भार कम करने के लिए पुलिस-प्रशासन को बैठक करना चाहिए परंतु पुलिस-प्रशासन इस और धयान नहीं दे रहा हैं।लोक निर्माण विभाग की माने तो पुलिया निर्माण और 3 महीने रास्ता बंद रखने की लिखित सूचना थाने में दे दी गई हैं।गौरतलब हैं की इस पुलिया के कारण रोजाना लंबा जाम लगा करता था।इसे बनाने की मांग कई सालों से हो रहीं थी।वही नागरिको ने सीमेंट रोड तिराहे से लेकर हाँथवास तक रोड की साइडों को भी भरा जाना चाहिए जिससे की  यातायात सुचारू चल सके।

No comments

Powered by Blogger.