Google Analytics सरकार पौधे लगा रही हैं,पिपरिया नगर पालिका पेड़ कटवा रही हैं! - Pipariya Peoples latest News update

सरकार पौधे लगा रही हैं,पिपरिया नगर पालिका पेड़ कटवा रही हैं!

सरकार पौधे लगा रही हैं,पिपरिया नगर पालिका पेड़ कटवा रही हैं!



पिपरिया-:मध्य प्रदेश सरकार एक दिन में 6 करोड़ पौधे लगा कर विश्व रिकार्ड बना रही हैं।वही इसके उलट पिपरिया नगर पालिका पुराने पेड़ो को काटने पर तुली हैं।पिछले कई दिनों से शहर में मुख्य सड़कों के किनारे लगे पुराने नीम के पेड़ों को काटा जा रहा हैं।इन पेड़ों को क्यो और किसके आदेश से काट रहे हैं।यह कोई नहीं बता पा रहा हैं।वही इन पेड़ों की लकड़ी कंहा जा रही हैं यह जिम्मेदारों तक को नहीं पता हैं।वही वर्तमान में नगर पालिका द्वारा पुरानी गल्ला मंडी में 22 फिट चौड़ी सीमेंट रोड बनाई जा रही हैं।इसके चलते ही नीम के पेड़ की बलि चढ़ाई जा रही हैं।वही इस रोड की उपयोगिता भी जनता को समझ नहीं आ रही हैं।लोगों का कहना हैं की हाइवे रोड बनाते समय भी पेड़ो को बचाया जाता हैं।परंतु पिपरिया में तो पेड़ो को काटने की परंपरा हो चली हैं।वही आए दिन सोशल मीडिया पर सत्ताधारी दल के नेता पौधरोपण की फोटो डाल कर वाही वाही लूट रहे हैं।





No comments

Powered by Blogger.