Header Ads

Header ADS

क्या पिपरिया में नशे के और भी अड्डे होंगे जमीदोंज!

क्या पिपरिया में नशे के और भी अड्डे होंगे जमीदोंज!



पिपरिया--सोमवार को आरएसएस कार्यकर्ता अनुज पूर्बिया की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी।हत्या के बाद ही आरएसएस सहित कई हिन्दू संगठनो ने सरकारी अस्पताल में अनुज की लाश रख कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए हत्या में शामिल महिला के घर को तोड़ने की मांग की थी।दरअसल इस महिला का घर अतिक्रमण में था।वही से गांजे की पुड़िया बेचने की भी शिकायत की गई थी।इस दौरान add sp सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने संघ से 3 दिन का समय मांगा था जिसमे इस अवैध घर को गिराने की बात हुई थी। पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को महिला का घर जेसीबी के माध्यम से गिरवा दिया।वही इस त्वरित कार्यवाही को देखते हुए आम जनता का कहना हैं की पिपरिया में ऐसे कई अड्डे हैं जंहा युवाओ को नशा बेचा जाता हैं क्या इन पर भी कार्यवाही होगी या फिर पुलिस-प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार करेगा।
अस्पताल में जूझते रहे हिन्दू संगठन:-सरकारी अस्पताल में जब अनुज का पोस्ट मार्टम हो रहा था तब पुलिस और प्रशासन से हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी जूझते रहे।इस दौरान बड़ी देर तक सत्ता धारी दल का कोई भी नुमाईंदा अस्पताल नहीं पहुंचा।वही जो नेता पहुंचे वह मीडिया के सामने अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहे।जबकी मौके पर आसपास के सैंकड़ो स्वयं सेवक आ गए थे।

No comments

Powered by Blogger.