Header Ads

Header ADS

पिपरिया में नर्मदा नदी से "भांजे"निकाल रहे पैसे

पिपरिया में नर्मदा नदी से "भांजे"निकाल रहे पैसे


पिपरिया--आपने अनेकों बार सुना होगा की म.प्र में माफिया नर्मदा नदी से रेत निकाल कर पैसा कमा रहे हैं।परंतु आज तक आपने यह देखा या सुना नहीं होगा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के "भांजे" नर्मदा नदी से सीधे पैसे ही निकाल रहे हो।यह काम पिपरिया के सिवनी घाट पर आसपास के गाँवो में रहने वाले बच्चे रोजाना नर्मदा नदी में उतर कर उन सिक्कों को निकाला करते हैं जो पुल से गुजरने वाली बसों से यात्री नदी में फेंका करते हैं।यह बच्चे नर्मदा में दिन भर खड़े होकर 150 से 200 रूपये तक कमा लेते हैं।नदी से सिक्के निकालने में यह कुछ विशेष तरीकों को अपनाते हैं।जिसमे यह पैर से सिक्कों को रेत में टटोलते रहते हैं।वही रस्सी में चुम्बक बांध कर भी पानी में से सिक्के निकाला करते हैं।वही नर्मदा सेवा यात्रा निकाल कर सरकार ने करोडो रूपये तो खर्च कर दिए परंतु इन बच्चों की सुध सरकार नहीं ले सकी।

No comments

Powered by Blogger.