पिपरिया SDOP ने संभाला कार्यभार

पिपरिया SDOP ने संभाला कार्यभार

पिपरिया-पिछले एक माह से पिपरिया पुलिस अनुविभाग में स्थाई SDOP का पद खाली पड़ा हुआ था।इस पद पर बुधवार शाम रण विजय सिंह ने आमद दी हैं। देर शाम अनुविभागीय पुलिस कार्यालय में ज्वाइन करने पहुंचे रण विजय सिंह ने www.pipariyapeoples.com से विशेष बातचीत में कहा की पुलिस जनता और पत्रकारों के सहयोग से ही अपराध रोक सकती हैं।इसके लिए परस्पर संवाद बनाये रखा जायेगा।पिपरिया में isis के 3 संदिग्धों के मामले में श्री विजय ने कहा की इस मामले में केंद्रीय एजेंसी के साथ साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नजर बनाये हुए हैं। अनुविभाग में पुलिस बल की कमी पर SDOP ने कहा की वरिष्ठ अधिकारीयों के सहयोग से बल तैनात कराया जायेगा।वही अभी होली-रंगपंचमी पर्व को शान्ति पूर्ण मनाने पर जोर दिया जायेगा। नए SDOP रण विजय सिंह का कहना हैं की उनका मोबाईल नंबर 9425641303 कभी बन्द नहीं रहता हैं।जनता उनसे कभी भी संपर्क कर सकती हैं।

No comments

Powered by Blogger.