Google Analytics पिपरिया में वृद्धा के गले से सोने की चैन लुटी - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया में वृद्धा के गले से सोने की चैन लुटी

पिपरिया में वृद्धा के गले से सोने की चैन लुटी

पिपरिया--अल सुबह की सैर से लौट कर आ रही 70 साल की एक वृद्धा के गले से बाइक सवार 3 युवको ने सोने की चैन लूट ली।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप वार्ड में तुलसी साहू के घर के पास 70 साल की सुमन बाई जैन सुबह की सैर से अपने घर वापिस जा रही थी तब ही बाइक सवार 3 युवको ने वृद्धा का रास्ता रोक कर गले में पहनी 10 ग्राम की सोने की चैन झपट कर लूट ली।जब तक वृद्धा सुमन बाई कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार रफूचक्कर हो गए।वृद्धा के शोर मचाने पर आस पास के लोग आये तब पुलिस को खबर दी गई। थाना प्रभारी लव कुश शर्मा ने बताया की नाका बंदी कर संदिग्धों को तलाशा गया हैं।जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जायेगा।

No comments

Powered by Blogger.