Header Ads

Header ADS

पिपरिया के खेतों में चोरो का आतंक

पिपरिया के खेतों में चोरो का आतंक

पिपरिया-इन दिनों खेतो में गेंहू की फसल तैयार हो रही हैं।इसके लिए किसान दिन रात कड़ी मेहनत करने में जूटा हैं। परंतु किसानों की इस मेहनत पर चोर पानी फेर  रहे हैं।पिपरिया के पास स्थित महलवाडा गांव में बीती रात चोरो ने किसानो के खेत में लगे स्प्रिंकलरों पर धावा बोल दिया।महलवाडा हार के करीब आधा दर्जन किसानो के खेत से करीब 60 स्प्रिंकलर चोरी चले गए हैं।किसान विनोद पलिया ने मंगलवारा थाने में fir दर्ज कराते हुए बताया की रात के समय जब लाइट गोल हुई थी उसी समय चोर स्प्रिंकलर खोल ले गए।श्री पलिया के अनुसार एक फवारे की कीमत 600 रूपये हैं।जो पीतल का बना होता हैं।वही गांव के और भी किसानो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ हैं।वही थाना प्रभारी लुवकुश शर्मा ने बताया की मामले में fir दर्ज कर मौके पर उप निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय को जाँच करने पहुँचाया हैं।

No comments

Powered by Blogger.