Header Ads

Header ADS
पिपरिया में माय सेम सीमेंट की गाड़ियां पुलिस ने की जप्त

पिपरिया-शहर की मुख्य सड़क शोभापुर रोड पर मंगलवारा पुलिस ने माय सेम सीमेंट की प्रोमोशन रैली में शामिल आधा दर्जन वाहनों को जप्त कर लिया हैं।दरअसल यह प्रमोशन रैली बिना किसी अनुमति के निकाली जा रही थी।इस रैली के चक्कर में रोड पर भारी जाम लग गया था।इसके चलते जनता को परेशान होना पड़ रहा था।वही इस रैली में D.J भी बज रहा था।जिससे आम जनता भारी परेशान हो रही थी।मौके पर पहुंचे टी.आई लवकुश शर्मा का कहना हैं की माय सीमेंट की यह प्रोमोशन रैली बिना किसी अनुमति के निकाली जा रही थी।जिसके चलते इन वाहनों पर यातायात नियमो के तहत चालान काटे जा रहे हैं।श्री शर्मा के अनुसार पिपरिया की व्यस्त सड़को पर किसी तरह के रोड शो की अनुमति नहीं दी जा सकती हैं।पुलिस ने करीब आधा दर्जन बड़े वाहन और मोटर साइकल जप्त की हैं।कार्यवाही के बाद से ही माय सीमेंट के अधिकारी थाने में गाड़िया छुड़वाने की गुहार लगाते रहे।

No comments

Powered by Blogger.