पिपरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाजपा सांसदों से कहा था की वह अपने संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं को निकाल कर जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं और सांसद द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार भी करें। पंरतु होषंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दरअसल कांग्रेस से भाजपा में आए राव उदय प्रताप सिंह यहां से रिकार्ड मातों से तो जीते है परंतु जनता एवं कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद कांग्रेस पार्टी की अपेक्षा भाजपा में कम ही देखने को मिल रहा है। वही उनकी इस आदत का असर भाजपा की तिरंगा यात्रा पर पड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में बनखेडी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भी सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने मोटर साईकिल रैली निकाल कर तिरंगा यात्रा की खानापूर्ति कर दी। कई किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में सांसद महोदय रायल इनफिल्ड बुलेट की सवारी का आनंद लेते हुए तो दिखाई दिए परंतु सड़क किनारे खड़ी जनता से कोई संवाद स्थापित नहीं कर सके। तिरंगा यात्रा का प्रचार कई दिनों से हो रहा था परंतु जब उसको देखा तो ऐसा लगा मानो कोई चुनावी रैली जा रही हो। जिसमें सिर्फ भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने दुपहिया वाहनों पर बैठ कर जा रहे थे। भाजपा सूत्रों की माने तो सासंद के प्रति बनखेड़ी इलाके अधिकांश कार्यकर्ताओं में असंतोष का भाव पैदा हो रहा है। दरअसल यहां पर सासंद राव एक गुट विषेश पर ही मेहरबान है। जिसके चलते भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता को महत्व नहीं मिल पा रहा है। वही जनता की माने तो सासंद से मिलने के लिए बनखेड़ी में एक ही जगह फिक्स है। वही इलाके की राजनीति को करीब से जानने वालों की माने तो सांसद को तिरंगा यात्रा के बहाने जनता से सीधा जुड़ने का सुनहरा अवसर था परंतु उनके ही नजदीक रहने वालों ने इस पर पानी फेर दिया है।
Leave a Comment