मंडी शेडों पर व्यापारियों का क़ब्ज़ा,किसान रोड पर ख़ाली कर रहे धान!

 


पिपरिया:-कृषि उपज मंडी परिसर में इन दिनो धान की बम्पर आवक हो रही है।प्रतिदिन लाखों क्विंटल धान आ रही है।इस बम्पर आवक से जंहा मंडी की व्यवस्था बिगड़ रही है तो वही दूसरी ओर किसान भी बहुत परेशान  है।मंडी परिसर के अंदर किसानो के अनाज की नीलामी के लिए शेड बनाए 

गए है।परंतु इन शेडों पर व्यापारियों का क़ब्ज़ा है।व्यापारी यंहा किसानो से ख़रीदे गए अनाज के बोरो को थप्पियाँ लगा कर कई हफ़्ते तक रखा करते है।ऐसे में किसानो को अपनी धान मंडी के अंदर रोड पर ख़ाली करनी पड़ रही है।जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।किसानो का कहना है की मंडी समिति व्यापारियों के हितों में काम कर रही है।जबकि उसे किसान हित को पहले देखना चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.