Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में रामराजा सरकार के किए दर्शन

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में विधि-विधान के साथ दर्शन और पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।





मुख्यमंत्री के ओरछा आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रामराजा सरकार के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

ओरछा स्थित श्रीरामराजा मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

No comments

Powered by Blogger.