Header Ads

Header ADS

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो घायल

 मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के समीप तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।




गिट्टी खदान के पास हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने पहुंचकर चलाया राहत अभियान
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर धरमपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को निकालकर उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शव धरमपुरी अस्पताल भेजे गए।

तीनों मृतक मांडू के निवासी
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडू के निवासी थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

No comments

Powered by Blogger.