Header Ads

Header ADS

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।




मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशसेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

No comments

Powered by Blogger.