Header Ads

Header ADS

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत: दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सुनवाई के बाद उनकी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है।




 कोर्ट ने एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा की गई इस गिरफ्तारी को 'मनमाना' (Arbitrary) बताया ।  अदालत ने नोट किया कि मई 2024 में FIR दर्ज होने और गिरफ्तारी के बीच 27 महीनों की लंबी और अस्पष्टीकृत देरी हुई. इस दौरान एजेंसी को उनकी फिजिकल कस्टडी की जरूरत महसूस नहीं हुई थी. कोर्ट ने पाया कि जैन को सीधे तौर पर इस कथित घोटाले से जोड़ने वाला कोई पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक या ठोस सबूत नहीं है।  सत्येंद्र जैन को ₹2 लाख का पर्सनल बेल बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो सिक्योरिटी बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा ।

No comments

Powered by Blogger.